कांगड़ा जिला के सभी उपमंडलों में होगी मेगा मॉक ड्रिल: डीसी

--Advertisement--

आपदा प्रबंधन की तैयारियों का होगा आकलन, पर्यवेक्षक भी होंगे तैनात, मॉक ड्रिल के दौरान किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें

धर्मशाला, 05 जून – हिमखबर डेस्क

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा जिला के सभी उपमंडलों में 06 जून को मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी मॉक ड्रिल के दौरान राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से तैनात पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहेंगे तथा मॉक ड्रिल की कर्मियों को लेकर रिपोर्ट भी प्रेषित करेंगे ताकि भविष्य में तैयारियां बेहतर हो सकें।

उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल को लेकर 3 जून को टेबल टॉप अभ्यास भी किया गया है ताकि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से सभी विभागों में आपसी समन्वय स्थापित हो सके। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव कार्य प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए विभागों में आपसी तालमेल जरूरी है।

इस तालमेल की परख 06 जून को मॉक ड्रिल में की जाएगी। इससे जिला में आपदा प्रबंधन की तैयारियों व क्षमताओं का गहन आकलन एवं विश्लेषण होगा और आपदा प्रबंधन योजना को और पुख्ता बनाने में मदद मिलेगी। मॉक ड्रिल प्रातः 9ः30 बजे आयोजित की जाएगी।

जिसमें भूकंप से बचाव की तैयारियों को लेकर अभ्यास किया जाएगा। इसमें सायरन बजने के साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को सजग रहते हुए आपदा प्रबंधन में जुटना होगा इसी तरह से सभी उपमंडलों में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त ने इस दौरान आम जनता से अपील की है कि वे इस मॉक ड्रिल के दौरान किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और भयभीत न हों। यह ड्रिल उनकी सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए आयोजित की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...