कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

--Advertisement--

14 मई तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया, 15 मई को होगी नामांकन पत्रों की जांच

धर्मशाला, 13 मई – हिमखबर डेस्क

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

  1. जिसमें रेखा रानी (41) पत्नी विपन कुमार, वार्ड नम्बर-2, गांव लाहरू, डाकघर नौरा, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रुप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
  2. विजय कुमार (60) सुपुत्र गिरधारी लाल, गांव नतेहड़, डाकघर कांगड़ा, जिला कांगड़ा ने बहुजन समाज पार्टी के कवरिंग प्रत्याशी के रूप में।
  3. संजीव गुलेरियां (64) सुपुत्र शालेन्द्र सिंह, गांव व डाकघर सुलयाली, तहसील नुरपूर, जिला कांगड़ा ने ऑल इण्डिया फारवर्ड ब्लॉक पार्टी के प्रत्याशी।
  4. केहर सिंह (53) सुपुत्र अबजा राम, गांव कंगैहण, डाकघर बरड़ाम, तहसील आलमपुर, जिला कांगड़ा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने नांमाकन पत्र दाखिल किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन 14 मई तक दाखिल किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि 17 मई तक नामांकन वापिस लेने की तिथि निर्धारित की गई है, इसके साथ ही 01 जून को मतदान होगा जबकि चार जून को मतगणना की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा अधिकारियों तथा कर्मचारियों की डयूटी भी लगाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...