कांगड़ा घाटी में रेलवे की दीवार, जनता पर पड़ी मार

--Advertisement--

Image

ज्वाली, हरसर, नंदपुर के बाद अब नगरोटा सूरियां में बाउंड्री लगा रहा रेलवे, लोगों को हो रही मुश्किल

ज्वाली – अनिल छांगु

कांगड़ा घाटी नैरोगेज ट्रैक पर रेलवे अपने स्टेशनों के पास बाउंड्री वाल लगा रहा है। जवाली, हरसर, नंदपुर के बाद अब नगरोटा सूरियां में बाउंड्री वाल लगाई जा रही है।

रेलवे की ओर से अपने एरिया को सुरक्षित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है, लेकिन रेलवे ट्रैके पास बसे लोगों को इससे काफी कठिनाई हो रही है।

लोगों में इस कार्रवाई से रोष है। इस बारे में स्थानीय निवासी अश्विनी गुलेरिया ने कहा कि आरपार जाने के लिए एक फुट जगह छोड़ी गई है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है।

पूर्व बीडीसी सदस्य सतीश मेहरा कहते हैं कि दस फीट की दीवार से सामने का विजन ही खत्म हो गया है। इसी तरह शक्ति सिंह गुलेरिया, अशोक कुमार ने कहा कि पानी की निकासी के लिए जगह भी नहीं छोड़ी जा रही है।

रायसिंह, ओमप्रकाश, ओंकार ,तिलक राज ,पवन कुमार ने कहा कि स्टेशनों के किनारे कई लोगों ने चायपान की दुकानें खोली हैं। इस कार्रवाई से उन्हें दिक्कत हो रही है।

उधर रेलवे की ओर से कहा गया है कि वे अपने एरिया को प्रोटैक्ट कर रहे हैं,ताकि भविष्य में अवैध कब्जे न करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शास्त्री शिक्षकों के 193 पदों पर जल्द शुरू हो सकती है बैचवाइज काऊंसलिंग

हिमाचल - डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही शास्त्री शिक्षकों...

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों में डिप्लोमा कोर्स के लिए मांगे आवेदन, जानें अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों...

सीबीएसई स्कूलों के लिए विभिन्न विषयों के 390 शिक्षक होंगे भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवा वर्ग के लिए...

आई टी आई शाहपुर में अंडर-20 फुटबॉल ट्रायल्स का आगाज़, युवाओं ने दिखाया दमखम

शाहपुर - नितिश पठानियां  जिला फुटबॉल एसोसिएशन, कांगड़ा के तत्वावधान...