कांगड़ा के लालगढ़ में भव्य भंडारे का आयोजन, हजारों लोगों ने लिया प्रसाद

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली पंचायत लालगढ़ में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान सनी कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस भंडारे का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया, जिसमें हजारों की तादाद में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर कमेटी के प्रधान अमित सोनी ने बताया कि भंडारे से एक दिन पहले मां भगवती का जागरण भी किया जाता है, जिसमें ज्वाला जीते ज्वाला माता से दिव्य ज्योति लाकर जागरण की शुरुआत की जाती है।

इस भव्य भंडारे के आयोजन में मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कड़ी मेहनत की और लोगों को प्रसाद वितरित करने के लिए विशेष व्यवस्था की। भंडारे में शामिल होने वाले लोगों ने मां भगवती की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान सनी कुमार ने कहा कि यह भंडारा लालगढ़ पंचायत की एक महत्वपूर्ण परंपरा है और हमें इसे आगे भी जारी रखने के लिए प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाने और बढ़ावा देने के लिए काम करना होगा।

इस भव्य भंडारे के आयोजन से लालगढ़ पंचायत के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया है। लोगों ने इस अवसर पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं और मां भगवती का आशीर्वाद लिया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान सनी कुमार, मुकेश कुमार, रामस्वरूप, अश्विनी कुमार, अमित, मोतीराम, शिवकुमार, चंदन और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...