कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों ने किया पालमपुर साइंस सेंटर का दौरा

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

उपमण्डल शाहपुर के तहत पड़ते कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल द्वारा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, कक्षा 1 और कक्षा 2 के छात्रों के लिए एक शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ मजेदार अनुभव प्रदान करना था।

छात्रों ने पालमपुर साइंस सिटी (साइंस सेंटर) का दौरा किया। जहां उन्होंने विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रयोगों और प्रदर्शनों को देखा। साइंस सिटी का वातावरण बच्चों के लिए बेहद आकर्षक था। यहां पर बच्चों को विज्ञान की महत्वपूर्ण अवधारणाओं को समझने और सीखने का मौका मिला।

विशेष रूप से, बच्चों ने 3डी मूवी स्क्रीनिंग का आनंद लिया। जिसने उन्हें विज्ञान के सिद्धांतों को एक अद्वितीय और रोमांचक तरीके से समझने का अवसर दिया। पालमपुर की प्राकृतिक सुंदरता और शांति ने भी यात्रा को और अधिक आनंददायक बना दिया।

ये रहे उपस्थित 

इस यात्रा में स्कूल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बादल कौशल, प्रिंसिपल अश्वनी के. धीमान, अध्यापकगण सारिका, रीना, कामना राणा और तमन्ना भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अग्निवीरों को रेलवे में भी मिलेगी नौकरी, सेना और रेलवे के बीच सहयोग पर बनी सहमति

हिमखबर डेस्क  चार साल के कार्यकाल के बाद सेना छोड़ने...

ठेकेदारों को राहत, लंबित बिलों का जल्द होगा भुगतान, CM सुक्खू ने अदायगी के दिए निर्देश

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल के ठेकेदारों के लिए राहत...

सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 

सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता...

होली उत्सव के लिए ऑडिशन के अंतिम दिन उमड़े लोक कलाकार

हिमखबर डेस्क  राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की चारों सांस्कृतिक...