काँगड़ा न्यूज़: शेड में लटका मिला मजदूर का शव

--Advertisement--

Image

पालमपुर – नवीन शर्मा

पुलिस थाना भवारना के तहत पंचायत खैरा वलुही के अंतर्गत टीका लाहडू में एक व्यक्ति का शव शेड में लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पंचायत वाहे दा पट्ट के पपलाहकड़ गांव के बक्शी उर्फ लहलू कुमार (60) का शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर बीच बाजार में बने शेड में लटका मिला।

दोपहर को पता लगने पर लोगों ने इसकी सूचना पंचायत उपप्रधान व थाने में दी। प्रधान विनोद कुमार व उपप्रधान राजेंद्र कटोच भी मौके पर पहुंचे।

थाना प्रभारी केहर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बक्शी पत्थर तोड़ने का कार्य करता था। उसके परिवार में पत्नी व बेटा है, जबकि बेटियों की शादी हो चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...

यह पापा की परियां नहीं, शेरनियां हैं…जलेबी और पकौड़ों का ऐसा स्वाद, ताउम्र रखोगे याद

हिमखबर डेस्क मेले में घूमते लोगों के बीच जलेबी और पकौड़ों...