काँगड़ा: निजी बस और टैक्सी में टक्कर, दो गंभीर घायल टांडा रेफर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत पिंगलनाला में बुधवार रात को एक निजी बस और टैक्सी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में टैक्सी टैक्सी चालक और उसमें सवार व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं हैं। घायल को धर्मशाला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार रात साढ़े नौ बजे के करीब गगल से निजी बस धर्मशाला की ओर आ रही थी और टैक्सी धर्मशाला से गगल की ओर जा रही थी कि इस दौरान पिंगलनाला के पास दोनों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस थाना धर्मशाला के परभारी नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों की पहचान की जा रही है ताकि उनके परिजनों से संपर्क साधा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...