कल्याड़ा में इंडोर खेल भवन का जल्द होगा लोकार्पण: पठानियां

--Advertisement--

शाहपुर 11 अगस्त – नितिश पठानियां 

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस् के अंतर्गत कल्याड़ा में 3 करोड़ निर्मित इंडोर खेल भवन शीघ्र ही जनता को समर्पित कर दिया जायेगा।

इस बबात उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने कल्याड़ा में नवनिर्मित इंडोर भवन का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा की यह इंडोर भवन बनकर लगभग तैयार है कुछ औपचारिकताएँ शेष हैं उन्हें पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि इस इंडोर भवन में खिलाड़ियों के लिए बास्केटबॉल, फुल जिम एवं बैडमिंटन की सुविधा होगी।

इस भवन को आरटीडीसी शिमला द्वारा प्री फेब तकनीकी से बनाया गया है। केवल पठानिया ने बताया कि इस क्षेत्र के युवाओं एवं खेल में रुचि रखने वालों के लिए यह इंडोर भवन मददगार साबित होगा।

उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें और युवा नशे से दूर रहकर खेलों के माध्यम से अपना सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर सकें।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर आरटीडीसी के मैनेजर गीता राम, जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, कांग्रेस के जिला महासचिव एवं पूर्व प्रधान बलवीर चैधरी, तहसील कल्याण अधिकारी रैत विकास, रजिंदर वालिया, सम्मू, उप प्रधान सुशील, रेखा शर्मा, पूर्व प्रधान रक्षा देवी, देसराज चैधरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रकाश, नवनीत शर्मा के इलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...