कठुआ आतंकी मुठभेड़ में हिमाचल का जवान शहीद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई आतंकी मुठभेड़ में हिमाचल के जोगिंद्रनगर का जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान ग्राम पंचायत पिपली के पोहल गांव निवासी विनय कुमार पुत्र रवि के तौर पर हुई है।

विनय कुमार भारतीय सेना में सेवारत था और जम्मू कश्मीर में चुनावी ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान कठुआ के पास हुई एक आतंकी मुठभेड़ में आतंकियों से लोहा लेते हुए वह घायल हो गए थे।

विनय जालंधर कैंट में अस्पताल में उपचाराधीन थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विनय के घायल होने की सूचना मिलते ही उनके पिता रवि सिंह भी जालंधर चले गए थे। शहीद विनय की पार्थिव देह आज उनके घर पहुंच जाएगी।

बता दें कि शहीद विनय के पिता मिस्त्री का काम करते हैं जबकि इनकी तीन बहने और एक छोटा भाई है वह भी भारतीय सेना में अग्निवीर है। शहीद विनय की अभी शादी नहीं हुई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...