कंगना रनौत का आत्मविश्वास, अपना चुनाव छोड़ राजस्थान में बनी स्टार प्रचारक

--Advertisement--

शिमला, 24 अप्रैल – नितिश पठानियां

क्या, बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री चुनाव जीतने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हो चुकी हैं, ये प्रश्न एक वजह से पैदा हुआ है। दरअसल, कंगना रनौत का एक वीडियो सामने आया, इसमें वो एयरपोर्ट पर नजर आई।

सोशल मीडिया यूजर्स ये जानने को लेकर उत्सुक हो गए कि मंडी संसदीय क्षेत्र में ये कहां का हवाई अड्डा है। कुछ देर में ही ये बात समझ में आई कि अभिनेत्री कंगना रनौत अपना चुनाव प्रचार छोड़कर राजस्थान के जोधपुर में स्टार प्रचारक के तौर पर रोड शो में हिस्सा लेने गई हुई हैं।

हिमाचल के संसदीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थिति कठिन भी है, यहां प्रत्याशियों को हरेक मतदाता तक पहुंचना नामुमकिन ही होता है। प्रत्याशी चुनाव में हरेक पंचायत तक पहुंच जाए, ये ही बड़ी बात होती है। कंगना रनौत संभवतः अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हुई होंगी, उसी सूरत में वो राजस्थान के जोधपुर पहुंच गई।

हालांकि, कंगना को भाजपा ने पहले ही सूची में प्रत्याशी घोषित कर दिया था, इस कारण कंगना ने चुनाव प्रचार में बाजी मार ली। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी उसी स्थिति में ऐसा कर सकते हैं, जब उन्हें अपने चुनाव की टेंशन न हो।

उल्लेखनीय है कि कंगना ने जोधपुर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व पार्टी प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत के पक्ष में वोट मांगे। बुधवार को कंगना ने जैसलमेर में भी भाजपा का चुनाव प्रचार किया। जैसलमेर से कंगना को बाड़मेर रवाना होना था।

उधर, राजनीतिक विश्लेषकों का ये भी कहना है कि हिमाचल का चुनाव अंतिम चरण में है, लिहाजा भारतीय जनता पार्टी अभिनेत्री को स्टार प्रचारक के तौर पर भी इस्तेमाल करना चाहती है। हालांकि, राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता भी ऐसा करते हैं, लेकिन कंगना के मामले में ये बात जुदा इस कारण है कि वो पहली बार राजनीति में उतर कर चुनाव लड़ रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंजयाण के कालेज में लगाया रक्तदान शिविर, 48 लोगों ने किया रक्तदान

रैडक्रॉस सोसाइटी ने रैड रिबन क्लब और एनसीसी इकाई...

रिटायर्ड टीचर शीला देवी ने प्राकृतिक खेती से उगाया कई क्विंटल आलू

हिमखबर डेस्क  प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश...