पालमपुर – बर्फू
ऑपरेशन सिंदूर में घायल हुए नायक रोहित कुमार 21 दिन के उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने उनसे भेंट की और उनका हालचाल पूछा। साथ ही रोहित और भारतीय सेना के पराक्रम पर बधाई दी।
रोहित कुमार 27 पंजाब रेजीमेंट के सिपाही हैं और पाकिस्तान युद्ध के दौरान जम्मू-कश्मीर के निकट अखनूर सेक्टर में सीमा पर तैनात थे। रोहित पहलगाम घटना के उपरांत 10 मई को पाकिस्तान के साथ लड़ते-लड़ते जख्मी हो गए थे। उसके पश्चात तुरंत उनको सतवारी मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था और 21 दिन के उपचार के बाद वह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं।
इस अवसर पर नायक रोहित कुमार ने पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध की घटना को लेकर जिस प्रकार से देश के सैनिकों के हौसले की चर्चा की, उससे भारत मां के हर फौजी जवान पर देश को गर्व है।
त्रिलोक कपूर ने कहा कि देश यह जानता है कि जिस समर्पण और संकल्प के साथ देश के सिपाही सरहद पर छाती तानकर मां भारती की रक्षा में खड़े रहते हैं, उससे कोई भी दुश्मन देश भारत का बाल बांका नहीं कर सकता है।
रोहित कुमार के पिता भी सीआईएसएफ देहरादून में कार्यरत हैं और उनके छोटे भाई भी भारतीय सेना में देश की सेवा में जुटे हैं। उन्होंने इस अवसर में रोहित कुमार के परिवार को भी बहादुर बेटे की हिम्मत पर बधाई दी है।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर साथ एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बद्री दास, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार, ग्राम केंद्र प्रमुख रविंद्र वर्मा, बूथ अध्यक्ष राजमल, विचित्र सिंह, विंद्रावन के पूर्व प्रधान संजय कुमार, एससी मोर्चा के महामंत्री राजकुमार, बनूरी से संजय कुमार, संदीप कुमार, प्रताप चंद सहित अन्य मौजूद रहे।