ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर सेवानिवृत्त बैंक कर्मी और प्रिंसिपल ने लुटाए साढ़े 54 लाख

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर सेवानिवृत्त बैंक कर्मी और स्कूल प्रिंसिपल के साथ साढ़े 54 लाख रुपये की ठगी हुई है। इस दौरान शातिरों ने एक वेबसाइट के डैशबोर्ड पर ट्रेडिंग के दौरान कमाई राशि को निकालने की एवज में साढ़े 54 लाख रुपये ऐंठे हैं।

शातिरों के हाथों लुटने वाले व्यक्तियों में कांगड़ा जिला से सेवानिवृत्त प्रिंसिपल 22.25 लाख और ऊना जिला से सेवानिवृत्त बैंक कर्मी 32.35 लाख रुपये लुटा बैठे हैं। अपने साथ हुई इस ठगी की दोनों ही पीड़ितों ने साइबर पुलिस थाना नार्थ जोन धर्मशाला में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया है।

साइबर ठगी का शिकार हुए कांगड़ा और ऊना के दो लोगों को साइबर पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया है। जिला कांगड़ा से संबंधित एक व्यक्ति ने साइबर थाना में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि अज्ञात शातिर ने उससे 22,25,000 रुपये की चपत लगाई है।

शातिरों ने फोन करके ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट का झांसा दिया, जिस पर व्यक्ति भी उनके झांसे में आ गया और घर बैठे पैसे कमाने की चाह में विभिन्न 11 ट्रांजेक्शन के माध्यम से लाखों रुपये गंवा बैठा। वहीं, ऊना के एक व्यक्ति ने साइबर थाना में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर उसके साथ 32,35,000 रुपये की ठगी की गई है।

एएसपी साइबर थाना धर्मशाला प्रवीन धीमान के बोल
एएसपी साइबर थाना धर्मशाला प्रवीन धीमान ने बताया कि जिला कांगड़ा और ऊना के पीड़ित लोगों की शिकायत पर मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से ऐसे मामलों बारे जागरूक रहने की अपील की है। पूरी छानबीन के बाद भी पैसे का लेन-देन करें।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...