एसपी साहब! दामाद ने जिंदा जला दी हमारी बेटी, मायका पक्ष ने लगाए गंभीर आराेप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

मंडी जिला के कोटली उपमंडल के अंतर्गत सपलोह क्षेत्र में आग से झुलसी महिला मामले में पीड़िता के मायका पक्ष ने दामाद पर उनकी बेटी को जिंदा जलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

शुक्रवार को पीड़ित नीलम के पिता कृष्ण चंद और भारी संख्या में महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी मंडी विनोद कुमार से मुलाकात की। परिजनों ने एसपी को सौंपे ज्ञापन में नीलम को न्याय दिलाने और आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके अनुसार शादी के कुछ समय बाद ही नीलम को प्रताड़ित किया जाने लगा था। बता दें कि फिलहाल पीड़िता की स्थिति नाजुक बनी हुई है और पुलिस हर पहलू से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

दामाद ने फोन पर दी बेटी के जहर खाने की झूठी सूचना

मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि पूर्व में भी प्रताड़ना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई थी, लेकिन हर बार आपसी समझौते से मामला शांत हो जाता था।

परिजनों का आरोप है कि दामाद ने फोन पर बेटी द्वारा जहर खाने की झूठी सूचना दी, जबकि बाद में पता चला कि वह बुरी तरह जली हुई है।

सेवानिवृत्त सैनिक एवं समाजसेवी भास्कर ठाकुर ने कहा कि मंडी में पहले तेजाब कांड हुआ और अब नीलम के साथ यह दरिंदगी हुई है। वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

डीसी से की मामले में हस्तक्षेप करने की मांग

एसपी विनोद कुमार ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां पुलिस ने उसे रिमांड पर लेने की अपील की है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। इसके साथ प्रतिनिधिमंडल ने डीसी मंडी अपूर्व देवगन से भी मुलाकात कर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिक्षकों की फेस बेस्ड बायोमीट्रिक मशीन से लगेगी हाजिरी, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

शिमला - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने...

चिट्टा तस्करी का मेन सप्लायर विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

शिमला - नितिश पठानियां  शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी का...

मुख्यमंत्री ने पच्छाद में 32 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए

सिरमौर - नरेश कुमार राधे  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...