एचआरटीसी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अजय वर्मा को कार्यभार सौंपें जाने पर मुख्यमंत्री और आर एस बाली का किया आभार व्यक्त।
शाहपुर – कोहली
एचआरटीसी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अजय वर्मा को प्रदेश भर से बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।
आज इसी क्रम में उनको शाहपुर विधानसभा से पूर्व मंत्री स्व शिव कुमार उपमन्यु के सपुत्र रंजन उपमन्यु और राजीव उपमन्यु सहित उनके परिवार से राहुल उपमन्यु, लॉरेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर के डायरेक्टर यतिन महाजन, ओम गर्ग, पूर्व प्रधान बिंदु राणा और एस के शर्मा ने अपनी बधाई प्रेषित की।
इस कार्यभार का दायित्व उनको सौंपे जाने पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा आर एस बाली का भी आभार व्यक्त किया।
अजय वर्मा के नाम अपने बधाई संदेश में उन्होंने निगम का कार्य भार मिलने पर आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में निगम विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर उपमन्यु परिवार सहित शाहपुर के अन्य कई गणमान्य भी मौजूद रहे।

