ज्वाली – अनिल छांगू
आज ऑल इंडिया रिटायर्ड ग्रामीण डाक सेवक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन कांगड़ा की बैठक प्रधान हेमराज की अध्यक्षता में ज्वाली सबडिवीजन शिबोथन मंदिर बहरमाड़ में संपन्न हुई। जिसमें रिटायर्ड जीडीएस ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ऑर्गनाइजेशन के महासचिव रघुनाथ गुलरिया गुलेरिया ने सरकार से सरकार से मांग की है की, जो फैसला केंद्रीय कर्मचारी ट्रिब्यूनल दिल्ली ने जीडीएस के हक में एक दिन के 5 घंटे के हिसाब से सर्विस काउंट कर पेंशन देने का दिया है उसे तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए।
5 लाख ग्रेजुएट 180 छुट्टियों कॉ नगदी करण भुगतान दिया जाए। 12-24-36 वेतन वृद्धि 1 जनवरी 16 से लागू की जाए। रिटायर्ड ग्रामीण डाक सेवक 65 वर्ष उमर में रिटायर होने बाद जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं और इस उम्र में आर्थिक सहायता की बहुत जरूरत होती है। समय रहते पेंशन का प्रावधान किया जाना जरूरी है ताकि जीवन यापन के लिए किसी के आगे हाथ ना फैलाना पडे।
ग्रामीण डाक सेवक 40 – 45 साल डाक विभाग में नौकरी करने के उपरांत खाली हाथ बिना पेंशन के सरकार ने भेजे हैं जो की सामाजिक सुरक्षा पर भी कुठार घाट है। नवनिर्मित सरकार से पुरजोर जोर मांग है कि हमें तुरंत प्रभाव से पेंशन देने का प्रावधान किया जाए।
ये रहे उपस्थित
बैठक में ज्ञानचंद शर्मा ओमकार गुलरिया, जगत सिंह, रमेश कटोच, प्रमिला देवी, उधम सिंह, सीताराम, कुलवंत सिंह, सतपाल सिंह, ओंकार सिंह मसरूर आदि रिटायर्ड जीडीएस ने भाग लिया।

