उमड़ते सौ करोड़ अभियान – आज़ादी के लिए उमड़ो

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

चंबी ग्राउंड वन बिलियन राइजिंग अभियान के तहत जागोरी ग्रामीण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष के आयोजन का थीम ‘राइज़ फ़ॉर फ़्रीडम’ है, जो उत्पीड़न और असमानता से मुक्त दुनिया के लिए कार्य करने और प्रेम, शांति और सद्भावना का संदेश फैलाने का आह्वान है।

कार्यक्रम की शुरुआत जगोरी और उसके द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के परिचय से हुई। इसके बाद, वन बिलियन राइजिंग (ओबीआर) आंदोलन के बारे में बताया गया। यह विश्वभर में महिलाओं और लड़कियों पर हो रही हिंसा के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाने का वैश्विक आवाह्न है।

ओबीआर गीत के साथ एक सामूहिक आवाज़ उठी, जिसने उपस्थित 800 समुदाय के सदस्यों को एकजुटता की एक शक्तिशाली अभिव्यक्ति में एकजुट किया। कार्यकारी निदेशक आभा भैया ने स्वतंत्रता और सशक्तिकरण की दिशा में यात्रा पर प्रकाश डालते हुए ‘मेरे घर आके तो देखो’ की परिवर्तनकारी अवधारणा पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में समुदाय के सदस्यों उमर खिताब और वजीदा के प्रभावशाली संबोधन ने आपस में मेलजोल और इंसानियत का पैगाम देते हुए मेरे घर आकर तो देखो अभियान के तहत अपने घर आमंत्रित किया।

मुख्य अतिथि सीडीपीओ रैत संतोष कुमारी ने समारोह की शोभा बढ़ाई। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को सशक्त होना क्यों जरूरी है के बारे में बताया साथ ही महिलाओं और लड़कियों के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

लंज, अश्वनी स्कूल और नगरोटा सुरियाँ के छात्राओं ने पारंपरिक गिद्दा और पहाड़ी नृत्य प्रदर्शन के साथ मंच की शोभा बढ़ाई, जिससे कार्यक्रम में सांस्कृतिक समृद्धि जुड़ गई।

हिमाचली गायिका रीता पुरहान ने अपने पहाड़ी और नारीवादी गाने गा कर कार्यकर्म की शोभा बढ़ाई। पर्वतीय महिला संस्थान ने भी सहयोग दिया। पियर लीडर्स वंशिका, काजल और नेहा ने आज़ादी के ख्वाब, नारी अधिकारों पर अपने विचार और कविताएं सुनाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...