उपलब्धि: जी-20 अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे में हिमाचल की बेटी करेगी देश का नेतृत्व

--Advertisement--

वंशिका परमार जिला हमीरपुर की तहसील नादौन के गांव तुंही की रहने वाली हैं। वंशिका का कहना है कि उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे में देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है।

शिमला – नितिश पठानियां

लद्दाख में होने जा रहे जी-20 अंतरराष्ट्रीय फैशन कार्यक्रम में मिस अर्थ इंडिया-2022 की विजेता हिमाचली की बेटी वंशिका परमार भारत का नेतृत्व करेंगी।

23 अगस्त से तीन सितंबर तक होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे में जी-20 और जी-20 अतिथि देशों की 26 सुंदरियां भाग लेंगी। इस फैशन रनवे का आयोजन लद्दाख आर्ट एंड एंटरटेनमेंट एलायंस और लद्दाख स्वायत पहाड़ी विकास परिषद की ओर से किया जा रहा है।

लद्दाख में इस अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे का संरक्षक पंकज गुप्ता और मिस अर्थ इटली गिउलिया रगाजिनी के नेतृत्व में आयोजन हो रहा है। यह कार्यक्रम लद्दाख में उमलिंगा पर करीब 19 हजार फीट की ऊंचाई पर सबसे ऊंचा फैशन रैंप है। इस इवेंट को एक डॉक्यूमेंट्री का रूप भी दिया जा रहा है।

वंशिका परमार जिला हमीरपुर की तहसील नादौन के गांव तुंही की रहने वाली हैं। वंशिका का कहना है कि उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे में देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है। फिलोस्पी में स्नातक करने वाली वंशिका परमार का कहना है कि दादा और नाना सेना में रहे हैं और पिता भारतीय वायुसेना में हैं।
हिमाचल सरकार के सहयोग से ईको टूरिज्म में करना चाहती काम
उन्हें घाना के पर्यटन मंत्रालय की ओर से अफ्रीका में पर्यावरण पर्यटन और पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आमंत्रित किया गया था, जबकि फिलीपिंस में जलवायु संकट से निपटने के लिए एक राजदूत के रूप में भी काम किया है। 2022 में हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सराहना कर चुके हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...