सरकाघाट/मंडी – अजय सूर्या
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को मंडी जिले के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के नबाही और रखोटा में जलशक्ति विभाग की 15 करोड़ रुपये की 3 पेयजल परियोजनाओं के शिलान्यास किए।
इससे नबाही और रखोटा समेत पूरे भदरोता क्षेत्र के लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा निर्मित होगी. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को जल्द पूरा कर के जनता को समर्पित किया जाएगा ताकि सभी को शीघ्र लाभ मिले.
रखोटा के पंचायत घर परिसर में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम से पहले उप-मुख्यमंत्री ने सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के नबाही में 2 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना नवाही, बैहल, जुकैण के पुनर्निर्माण तथा जल जीवन मिशन के तहत लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना बलद्वाड़ा भदरोता व गोपालपुर के लिए 2.00 एम.एल.डी क्षमता के जल संशोधन सयंत्र का शिलान्यास किया ।
उन्होंने रखोटा में जल शक्ति उपमंडल भद्रवाड़ में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 7 करोड़ 95 लाख रुपये से निर्मित होने वाली विभिन्न पेयजल योजनाओं के स्त्रोत के सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास भी किया।
ग्राम पंचायत रखोटा में आयोजित “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम में मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकतर लोगों की समस्याओं का निवारण किया।इस मौके सांसद प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश में मोदी सरकार बिल्कुल गुल रही जो भी आज तक काम हुए हैं वो कांग्रेस की सरकार ने ही किए हैं उन्होंने इस दौरान सभी कांग्रेस नेताओं के कार्यों को गिनवाने के लिये उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया।
वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने जनहित के सभी कार्यों को प्राथमिकता दी है और जो भी काम किए वो पक्के किए ताकि उन कामों को और सरकार के नेता न बदल सके उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भी लोगों को बताया कि डा मनमोहन और मोदी के कार्यों को देखकर मतदान करें।
वहीं इस मौके पर सरकाघाट कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी पवन ठाकुर की मांगों पर उपमुख्यमंत्री ने सरकाघाट बस डिपो में 2 नये बस रुट और 16 पंचायतों के सभी महिला मंडलों को 5-5 हजार रुपए दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए अकेले जलशक्ति विभाग में 10 हजार भर्तियां की जाएगी।
उन्होंने कहा इनको मिलाकर मार्च तक सरकार द्वारा 20 हजार नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है वही उन्होंने क्षेत्र की शक्तिपीठ नवाही माता मंदिर के लिए 25 लाख रुपया देने की घोषणा की।

