शिमला – नितिश पठानियां
प्रदेश सरकार के बजट की तैयारियों को लेकर 3 मार्च को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगी।
बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा बजट घोषणाओं को भी मंजूरी दी जाएगी। 10 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होना है।
17 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तीसरा बजट पेश करेंगे। बैठक में कई अन्य फैसलों पर भी मुहर लगने की उम्मीद है।

