
नगरोटा सूरियां : कांग्रेस के सहप्रभारी संजय दत्त की जनसभा में उमड़ा भारी जनसैलाब, विरोधियों के उड़े होश।
देहरा – हिमखबर टीम
नगरोटा सुरिया में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त का नगरोटा सुरिया में पहुंचने पर हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर सह प्रभारी संजय दत्त आने वाले विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं में जोश भर गए और उन्होंने घोषणा की जनता का उत्साह देखते हुए हिमाचल प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनना तय है।
सह प्रभारी ने कहां की है आपके यहां कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद चंद्र कुमार को किसी पद की जरूरत नहीं वह एक अनुभवी नेता हैं। उनसे हमें सीखने को सब कुछ मिलता है और यहां के यह नेता एक आदर्श नेता है। इस तरह इस बार हिमाचल प्रदेश में ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की सीट कांग्रेस पार्टी 15000 मतों से जीतेगी।
इस अवसर पर सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि यहां के युवा कांग्रेस नेता नीरज भारती एक ऐसे नेता हैं, जो अपनी बात को डंके की चोट पर सच्चाई से कहते हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा यहां पर यह के विकास की चर्चा आज भी जनता कर रही है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में नौकरियां बीती जाती हैं। जिस तरह से हिमाचल में पुलिस भर्ती में पेपर लीक मामला हुआ यह सब भाजपा की मिलीभगत से हुआ है। आज तक इस मामले की जांच सीबीआई ने शुरू तक नहीं की।
उन्होंने कहा कि आज जनता महंगाई और भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान है और हिमाचल प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव मे इसका जवाब देगी।
संजय दत्त ने भाजपा की केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में बोलते हुए कहा कि आज जो मोदी सरकार ने युवाओं के साथ अग्निवीर सेना भर्ती में मजाक किया है युवा आज सड़कों पर हैं और आने वाले चुनावों में भाजपा को सड़कों पर लाएंगे।
उन्होंने कहा यदि भाजपा के विरुद्ध कोई नेता बात करता है तो उसे ईडी सीबीआई पीछे लगा दी जाती है। यह संस्थाएं भाजपा की तोता बनी हुई है। आज हमारे कांग्रेस पार्टी के नेताओं को भाजपा डरा रही है क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार ने चारों तरफ भ्रष्टाचार और लूट फैलाई हुई है।
आज भारत में अदानी और अंबानी का राज चल रहा है और भाजपा को रिमोट कंट्रोल की तरह आर एस एस. चला रही है। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है पिछले 8 वर्षों से सभी जन विरोधी फैसले लिए जाते हैं।
आज छोटे छोटे देश भारत को आंखें दिखा रहे हैं। भारत के दो उद्योगपतियों को फायदा देने के लिए केंद्र की सरकार सभी जन विरोधी फैसले कर रही है इसलिए अब हिमाचल से इतिहास बदला जाएगा। जिसकी शुरुआत शुरू हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में नारी शक्ति इस कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची है। जिससे साफ हो चुका है कि आने वाला समय अब कांग्रेस पार्टी का है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि एक झुकता के साथ सभी कार्यकर्ता अब चुनाव के लिए जुड़ जाएं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता पिछले तीन उपचुनावों में भाजपा को ट्रेलर दिखा चुकी है और अब आने वाले चुनावों में इनको पूरी फिल्म दिखाई जाएगी।
उधर इस अवसर पर पूर्व सांसद चंद्र कुमार ने कहा कि आज वाली विधानसभा क्षेत्र में जो भी काम हुए हैं वह कांग्रेस पार्टी और उनके कार्यकाल में हुए हैं।
भाजपा के विधायक ने 4 सालों में सिर्फ बदला बदली और अपने कुछ एक ठेकेदारों का ही विकास किया है चंद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विकास करवा सकती है।
इस मौके पर पूर्व विधायक जीपीएस नीरज भारतीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो भी विकास कार्य हुए हैं और जिनका भाजपा सरकार को खत्म कर रही है।
मेरे कार्यकाल में हुए हैं नगरोटा सूरियां में कॉलेज तहसील कांग्रेस के कार्यकाल में खुले लेकिन भाजपा सरकार एक विकास का पत्थर भी नहीं लगा सके। आज नगरोटा सूरियां में पिछले 4 वर्षों से समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ नहीं है और ना ही कॉलेज में प्राचार्य और ना ही पूरा स्टाफ है।
भारती ने कहा कि ज्वाली में कांग्रेस के कुछ लोग बड़े छटपटा रहे हैं लेकिन ना तो उनके पास बोट है और ना ही उन्होंने कोई कार्य किया है सिर्फ पार्टी के पदाधिकारी बन कर कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं। उनका इशारा दिलावर छोटू की ओर था।
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने कांग्रेस के कार्यालय खोले। ब्लड डोनेशन के कैंप लगाएं लेकिन जनता नहीं आई। जिसने काम किए होते हैं जनता उसे नेता बनाते हैं। भाजपा ने यहां पर सिर्फ तबादलों के अलावा और ठेकेदारों के विकास के अलावा कोई कार्य नहीं किया।
आज जिस तरह से जनसैलाब कांग्रेस की तरफ उबढ़ा हुआ है आज साफ हो गया कि इस बार कांग्रेस भारी बहुमत से जवाली विधानसभा सीट जीतेगी।
इस अवसर पर जिला के अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय महाजन, महामंत्री केवल पठानिया, कांग्रेस पार्टी कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ,प्रधान करण पठानिया ,डॉक्टर गुलशन कुमार पूर्व प्रधान राज सहरिया पूर्व बीडीसी सदस्य सतीश मेहरा, पूर्व प्रधान हाकम सिंह ,भुवनेश शर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे।
