कोटला – स्वयम
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कोटला इकाई की मासिक बैठक कैप्टन चुन्नीलाल की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक कल्याण भवन भटोली में हुई। जिसमें सर्वसमिति से निर्णय हुआ कि 6 जुलाई (शनिवार) प्रातः 10 बजे को इंडियन एक्स सर्विस लीग हिमाचल प्रदेश कोटला इकाई का स्थापना दिवस सामुदायिक भवन कोटला में पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं पूर्व अध्यक्ष आईईएसएल हिमाचल प्रदेश मुख्य अतिथि मेजर विजय सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में मनाया जाएगा।
इस सम्मेलन में लीग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कर्नल बाई एस राणा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस मौके पर लीग के अध्यक्ष कैप्टन चुन्नीलाल ने सभी पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से अपील की है कि सभी इस सम्मेलन में पहुंचकर अपनी समस्याओं अथवा लीग के सुधार हेतु सुझावों सहित बढ़ – चढ़ कर हिस्सा ले और नई योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

