आपातकालीन स्थिति में पांगी से एयरलिफ्ट करके उच्च चिकित्सा केंद्र मनाली भेजा मरीज 

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

आवासीय आयुक्त, पांगी रमन घरसंगी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पांगी घाटी के धनाला गांव के निवासी संत राम को गंभीर चिकित्सा आपातस्थिति के तहत साच हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्र, मनाली भेजा गया। मनाली हॉस्पिटल में उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया जा रहा है।

इस आपातकालीन राहत अभियान में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर मरीज को समय पर उपचार दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

गौरतलब पिछले दिनों जनजातीय क्षेत्र पांगी में भारी बर्फबारी हुई है। जिसके चलते संपूर्ण घाटी का संपर्क एक जगह से दूसरी जगह तक पूरी तरह से कट गया है।

भारी बर्फबारी के चलते यहां की 21000 से अधिक की आबादी घरों में दुबकने को मजबूर हो गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर आवासीय आयुक्त, पांगी ने हिमाचल प्रदेश सरकार, जनजातीय विकास मंत्री श जगत सिंह नेगी उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल, पांगी के मेडिकल स्टाफ, प्रशासनिक अधिकारियों, हेलीकॉप्टर क्रू और इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...