आपदा प्रभावितों ने सहायता देने की प्रशासन से लगाई गुहार

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कल्हणी का एक प्रतिनिधि मंडल ओबीसी भाजपा मोर्चा के साथ एडीसी मंडी से मिला। एडीसी मंडी को इस प्रतिनिधिमंडल ने आपदा से हुई त्रासदी को लेकर प्रभावितों को मुआवजा न मिलने पर एक ज्ञापन सोपा।

जिसमें ग्रामीणों का कहना है कि हमें उस समय फारी राहत दी गई लेकिन उसके बाद हमें और कोई राहत सहायता राशि प्रशासन व सरकार की तरफ से नहीं दी गई।

ओबीसी भाजपा मंडल सराज के अध्यक्ष वीर सिंह भारद्वाज ने कहा कि कल्हणी पंचायत के लगभग 20-25 परिवारों को आपदा से मिलने वाली सहायता नहीं दी गई है जिसकी वजह सरकारी कर्मचारियों की रिपोर्ट है।

उन्होंने कहा कि हम उन कर्मचारियों के प्रति भी आरटीआई लेंगे लेकिन हमने प्रशासन को अवगत करवाया और हमें विश्वास है कि कार्यवाही होगी अगर नहीं हुई तो हम विरोध प्रदर्शन करेगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...