आईटीआई नूरपुर में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान

--Advertisement--

नूरपुर अगेंस्ट ड्रग्स के सौजन्य से हुआ कार्यक्रम, डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा रहे कार्यक्रम में मुख्यतिथि, छात्रों को नशे से दूर रहने और चरित्र निर्माण को लेकर किया जागरूक, बोले-नूरपुर पुलिस अब तक 5 किलो हेरोइन,38 किलो चरस और बीस करोड़ की प्रॉपर्टी को कर चुकी है जब्त

नूरपुर – स्वर्ण राणा

आईटीआई नूरपुर में नशे के ख़िलाफ़ एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया।नूरपुर अगेंस्ट ड्रग्स संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा मुख्यतिथि रहे। वही संस्था जे अध्यक्ष रवि मेहरा,अधिवक्ता संचित शर्मा,सिविल अस्पताल के ओएसडी सहित स्थानीय प्रिंसिपल संजीव सहोत्रा उपस्थित रहे।

डीएसपी वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा नाश का दूसरा नाम है इसलिए इसे कभी भूल कर भी ना चखें। उन्होंने बताया कि किसी भी नशे की शुरुआत हंसी मजाक से शुरू होती है लेकिन वही नशा एक दिन इंसान को हर तरफ से बर्बाद कर देता है।

उन्होंने छात्रों से अनुरोध किया कि अगर उनके सम्पर्क में कोई ऐसा व्यक्ति है जो नशे का आदी है और नशे का त्याग करना चाहता है तो पुलिस के साथ सिविल अस्पताल में सम्पर्क करें। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाती है और दवाइयां लेने के बाद वही इंसान मुख्यधारा में लौट आता है।

वहीं पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई करती आ रही है जिसमें पुलिस अब तक 5 किलो हेरोइन,38किलो चरस और नशे के कारोबार से सृजित20 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...