असंगठित क्षेत्र के लोगों को इस आपदा में मिलेगी हरसंभव सहायता :- राहुल पठानिया
इन्दौरा – मोनु ठाकुर
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मंण्ड मियाणी में असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) द्वारा इस आपदा की घड़ी में “निःशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पठानिया ने की। कार्यक्रम में जिला सह सचिव रूचि चौहान विशेष तौर पर उपस्थित रही।
राहुल पठानिया ने कहा कि यह दौरा असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेशअध्यक्ष राजीव राणा के दिशा निर्देश से इंदौरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया गया।राहुल पठानिया ने कहा कि प्रदेश की सरकार और आम जनमानस के बीच में एक बिशेष कड़ी का कार्य कर रही है।

मुझे कामगार कर्मचारी कांग्रेस का अध्यक्ष होने के साथ- साथ इस विधानसभा के प्रति आस्था भी है, और आम जनता से जुड़ाब के कारण समाज हित का कार्य करना सौभाग्य है। हम अपने पूर्ण प्रयास से आम जनता की हर विपदा में सहायता करेंगे। पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज द्वारा मनरेगा मज़दूरों की लड़ाई को भी लड़ा जायेगा।
वहीं जिला सह सचिव रूचि चौहान ने भी कहा कि मनरेगा कांग्रेस की योजना है और असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों के हित की लड़ाई और उन्हें बूथ स्तर पर संगठित करना हमारा लक्ष्य है। प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा के आदेशानुसार इन्हें ऑनलाइन सदस्यता से जोड़ा जायेगा। वहीं हमें स्थानीय विधायक मलेन्दर राजन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है, और जल्दी ही कैम्प के माध्यम से जनकल्याण योजनाओं को जन जन तक पहुँचायेंगे।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में ब्लॉक उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष साहिल धीमान, निफा खान , केवल कृष्ण, रीता देवी, उर्मिला देवी, उत्तम चंद, मोहन लाल आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया।

