अर्जुन सिंह ने कोटला में वन महोत्सव का शुभारंभ पौधारोपण कर किया

--Advertisement--

Image

कोटला, स्व्यम

 

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार एवं ज्वाली विधानसभा विधायक अर्जुन सिंह ने कोटला में वन महोत्सव का शुभारंभ पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर पूरे विधि विधान एवं पूजा विधि के साथ अर्जुन का पेड़ लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना चाहिए एवं उस पौधे की देखभाल भी करना चाहिए। इस वर्ष वन विभाग मंडल नूरपुर के तहत तीन लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कोटला के सामुदायिक भवन में जिला नूरपुर भाजपा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुखों के एकदिवसीय अभ्यास शिविर में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को जीतने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि हर सूरत में भाजपा 2022 में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि हर भाजपा का हर कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने में जुट जाए।

 

इस अवसर पर ज्वाली विधायक अर्जुन सिंह, के.सी.सी. बैंक के चेयरमैन राजीव भारद्वाज, भाजपा नेता संजय गुलेरिया , प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा, नूरपुर जिला अध्यक्ष रमेश राणा, मंडल अध्यक्ष ज्वाली उत्तम धीमान, पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा ,कुलदीप पाठक , कमलेश शर्मा, महिन्द्र,सुवेदार वीर सिंह, रणजीत ,केवल जरियाल, योगेश , प्रदीप, करतार आदि मौजूद थे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के...

कड़े फैसले रहेंगे जारी, आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना : सुक्खू

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जो बजट...