अम्ब-मुबारिकपुर एनएच पर 2 कारों में टक्कर, 5 लोग गंभीर घायल

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

अम्ब-मुबारिकपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पड़ते आदर्श नगर में 2 कारों के बीच हुई टक्कर में 5 लोग गम्भीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद 2 लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया है।

सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर कलरूही के निकट आदर्श नगर में 2 कारों में टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कारों के अगले हिस्सों को काफी नुक्सान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने हिम्मत का परिचय देते हुए कारों में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सड़क हादसे में वीना देवी (50) पत्नी बलराज सिंह, दिलबाग सिंह (62) पुत्र लेख राम, जतिंद्र सिंह (42) पुत्र जोगिन्द्र सिंह तीनों निवासी गांव अलोह बुल्ला (गरली) तहसील प्रागपुर (कांगड़ा), शादी लाल (32) पुत्र लेखराज निवासी मुहाला तहसील प्रागपुर (कांगड़ा), कमल (22) पुत्र अमन कुमार निवासी पपलोथर तहसील देहरा जिला कांगड़ा गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

इनमें से वीना देवी व दिलबाग सिंह को क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया गया है। डीएसपी अम्ब डाॅ. वसुधा सूद का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related