अमरीका ने घर वापस भेजा मीलवां का युवक, 40 लाख रुपए खर्च कर विदेश गया था रोहित

--Advertisement--

गैरकानूनी तरीके से जाने पर ट्रंप की कार्रवाई

इंदौरा – मोनू ठाकुर

अमरीका में ट्रंप सरकार के सत्ता में आते ही गैरकानून तरीके से रह रहे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इस दौरान गैरकानूनी तरीके से अमरीका में रह रहे भारतीयों को डिपोर्ट करके अमृतसर एयरपोर्ट में जहाज़ उतरेगा, जिसमें हिमाचल के इंदौरा का रोहित भी होगा।

ब्लॉक इंदौरा के गांव मीलवां का नौजवान रोहित 40 लाख से भी ऊपर खर्चा करके अमरीका गया था लेकिन गैरकानून तरीके से जाने के कारण पकड़े जाने पर उसे वापस भेजा जा रहा है जो कि रविवार रात को अमृतसर एयरपोर्ट में लैंड करेगा।

रोहित के पिता का देहांत हो चुका है तथा माता आशा रानी सरकारी स्कूल में मिड डे मील बतौर हेल्पर कार्य कर रही है । रोहित का भाई नरेश आर्मेनिया में है तथा बहन की शादी हो चुकी है। रोहित की बहन ने बताया कि दोनों भाई विदेश में रहते थे तथा अमृतसर साइड से एक एजेंट के माध्यम से रोहित अमरीका गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...