अध्यक्ष पद पर विनोद सुल्तानपुरी-विनय कुमार का नाम, कांग्रेस ने दोनों धड़ों ने रखी अपनी पसंद, हाइकमान लेगा फैसला

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद को लेकर दो नाम सामने आ चुके हैं। कांग्रेस के अलग-अलग धड़ों की ओर से यह दो नाम सामने हैं, जिनमें एक तरफ विनोद सुल्तानपुरी का नाम लिया जा रहा है, तो दूसरी तरफ विनय कुमार का नाम है।

विनय कुमार ने दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से मुलाकात करनी थी उनको समय भी मिला था, परंतु खडग़े को अचानक अहमदाबाद जाना पड़ा। वह विमान हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए गए थे लिहाजा रविवार को ही दिल्ली लौटेंगे।

अब रविवार को दोपहर बाद उम्मीद है कि विनय कुमार की उनसे मुलाकात हो जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो फिर बात सोमवार पर जाती है।

विनय कुमार दिल्ली में डटे हैं और उनसे बात करने पर उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के लिए यहां रुके हुए हैं।

उन्होंने साफ कहा कि वह पार्टी के सिपाही हैं और पार्टी जो भी आदेश उनको देती है वह उनके लिए मान्य होगा। फिलहाल एक तरफ विनय कुमार तो दूसरी ओर विनोद सुल्तानपुरी सामने हैं।

विनोद सुल्तानपुरी मुख्यमंत्री की पसंद हैं और उनको सीएम ने लोकसभा का टिकट भी दिलाया था। ऐसे में पार्टी हाइकमान उनको नजर अंदाज नहीं कर सकता है।

इस वक्त दिल्ली में सुल्तानपुरी बनाम विनय दिखाई दे रहे हैं क्योंकि इनके अलावा फिलहाल किसी अन्य पर अभी बात नहीं हो रही है।

रजनी पाटिल जो कांग्रेस की प्रभारी हैं ने सुल्तानपुरी से भी पहले ही चर्चा कर ली है और उनका पक्ष भी दिल्ली में रख दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...