
शिमला,6 दिसम्बर – नितिश पठानियां
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा बहुजन की आवाज यू ट्यूब चैनल लांच किया गया। इसमें बाबा साहब डॉ बीआर अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
बाबा साहब भारतीय संविधान के जनक थे, उन्होंने सामाजिक एकता व अखंडता बनायें रखने के लिए एवं अस्पृश्यता समाप्त करने का कार्य किया। इस दिन को यादगार बनाएं रखने के लिए बाबा साहब डॉ बीआर अम्बेडकर जी की जीवनी पर एक लघु फिल्म भी दिखाईं गई।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमित नंदा एवं उपाध्यक्ष श्री सेन राम नेगी , Dr दलीप धीमान कौशल, ब्रह्म दास चौहान, सोहनलाल, जेनी प्रेम ,उत्तम सिंह कश्यप, बुद्धिराम जस्ता, प्रितपाल मट्टू, सी डी बंसल, शकत राम कश्यप, प्रीति थांटा, सिमी नंदा, चेतराम चौहान, पूनम चंद्रिका, नरेश गांधी ,मनु भाटिया, तिखु राम, यशपाल ,चमन प्रकाश, पुनीत, पूरन चंद कश्यप ,कृष्णा, चेतन भारद्वाज मौजूद रहे ।
