अक्तूबर के पहले दिन महंगाई का झटका, LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अक्तूबर के पहले ही दिन लोगों को महंगाई का झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार से वाणिज्यिक एलपीजी (रसोई गैस) सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम 15.50 रुपए बढ़ गए हैं। वहीं 14.12 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले इस साल मार्च के बाद लगातार छह बार वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में आज से वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 1,580 रुपए की बजाय 1,595.50 रुपए का मिलेगा। मुंबई में भी इसकी कीमत 15.50 रुपए बढ़कर 1,547 रुपए कर दी गई है।

इसी प्रकार कोलकाता और चेन्नई में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 16.50 महंगा हुआ है। अब इसकी कीमत कोलकाता में 1,700.50 रुपए और चेन्नई में 1,754.50 हो गई है। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 853 रुपएये, कोलकाता में 879 रुपये और मुंबई में 852.50 रुपए पर अपरिवर्तित है। चेन्नई में इसकी कीमत 868.50 रुपए पर बनी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...