अंतिम पड़ाव में पहुंची ‘भारत जोड़ो यात्रा’, राहुल गांधी ने ऐतिहासिक लाल चौक पर फहराया तिरंगा

--Advertisement--

Image

श्रीनगर – व्यूरो – रिपोर्ट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 135 दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम चरण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को श्रीनगर के पंथा चौक से फिर शुरू हुई।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर के लाल पहुंचने पर तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी ने ऐतिहासिक लाल चौक पर ध्वजारोहण किया।

तिरंगा फहराते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखने को मिला। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया और सिटी सेंटर के चारों तरफ बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 07 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और सोमवार को श्रीनगर में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में एक समारोह के साथ समाप्त होगी।

लाल चौक के बाद यात्रा शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में स्थित नेहरू पार्क तक जाएगी। यात्रा श्रीनगर के पंथा चौक से सुबह 10 बजे शुरू हुई और सोनवार चौक पर विश्राम के लिए रुकेगी। इससे पहले राहुल गांधी ने आज प्रियंका गांधी के साथ सुबह 10:45 बजे यात्रा शुरू की।

यात्रा के दौरान सैंकड़ों समर्थकों को तिरंगा और पार्टी के झंडे लिए देखा गया। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सिटी सेंटर के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...