अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने छोटी काशी के लिए रवाना हुए देव कमरुनाग

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

छोटी काशी मंडी में 27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज करने के लिए मंडी जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरूनाग कांढी से मंडी से लिए रवाना हो गए हैं। आज देवता की छड़ी को विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद उनके भंडार से बाहर निकाला गया और उसके बाद देवता दल-बल के साथ मंडी के लिए रवाना हुए।

9 दिनों की पैदल यात्रा के बाद देव कमरुनाग 25 फरवरी को शाम 3 बजे मंडी पहुंचेंगे। यहां डीसी मंडी अपूर्व देवगन उनका स्वागत करेंगे। 9 दिनों की इस यात्रा के दौरान देव कमरुनाग रास्ते में अपने भक्तों के घरों पर रूककर उन्हें आशीर्वाद देंगे।

देवता के कारदार काहन सिंह के बोल

देवता के कारदार काहन सिंह ने बताया कि देव कमरूनाग मंडी के लिए रवाना हो गए हैं। रास्ते में बहुत से भक्तों ने देवता को अपने घर पर आमंत्रित किया है, जहां देवता मेहमाननवाजी करते हुए मंडी आएंगे।

देव कमरूनाग के आगमन से ही होता है शिवरात्रि महोत्सव का आगाज

बता दें कि मंडी जनपद के अराध्य बड़ा देव कमरूनाग वर्ष में सिर्फ एक बार मंडी आते हैं। इनके मंडी पहुंचने के बाद ही शिवरात्रि महोत्सव का आगाज होता है। 8 दिनों तक देव कमरूनाग टारना माता मंदिर में विराजमान रहते हैं जहां भक्त लंबी कतारों में खड़े होकर दर्शन करके आशीवार्द लेते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...