अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 समारोह अब टाउन हॉल में होगा आयोजित

--Advertisement--

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 समारोह अब टाउन हॉल में होगा आयोजित।

मंडी, 20 जून – अजय सूर्या 

11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह अब ऐतिहासिक सेरी मंच की बजाय टाउन हॉल मंडी में आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की संभावनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि योग दिवस कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 6:30 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

डॉ. राजेश कुमार ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर योगाभ्यास में भाग लें और स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...