अंडर 14 हिमाचल फुटबॉल यूथ लीग के लिए शाहपुर फुटबॉल अकादमी ने लॉन्च की जर्सी

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

जिला कांगड़ा में सबसे बड़े खेल ग्राउंड चंबी में आज जिला फुटबॉल अध्यक्ष, जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी राकेश चौहान अपने साथियों सहित पहुंचे। इस मौके पर शाहपुर फुटबॉल अकादमी की ओर से चंबी खेल मैदान में बच्चों के लिए वर्दी भी लॉन्च की। इस मौके पर शाहपुर के एसडीएम करतार चंद विशेष रुप से उपस्थित रहे।

जिला हमीरपुर के नादौन में होने जा रही (अंडर 14) हिमाचल फुटबॉल यूथ लीग के जिला कांगड़ा के फुटबॉल के ट्रायल के लिए बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी चंबी खेल मैदान में जुटे। इस दौरान युवा खिलाड़ियों में काफी उत्साह पाया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल के अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष अशोक विशिष्ट, इसके साथ विशेष रूप से हिमाचल विधानसभा में पूर्व रहे सचिब गोवर्धन, भाजपा नेता योग राज चड्ढा, भाजपा नेता सत्यम कॉलेज के संचालक कमल शर्मा, मंडल के महामंत्री जन्म सिंह ठाकुर, फुटबॉल कोच कबेश चौहान, असिस्टेंट कोच तनु चौधरी सभी ने मिलकर बच्चों को आशीर्वाद दिया और बच्चों का हौसला बढ़ाया।

जिला फुटबॉल अध्यक्ष राकेश चौहान के बोल

जिला फुटबॉल अध्यक्ष होने के नाते राकेश चौहान ने कहा कि अब शाहपुर के खेल मैदानो में बच्चा – बच्चा ग्राउंड में खेलेगा और शाहपुर दौड़ेगा। इस सब के लिए जनता के सहयोग और आशीर्वाद की जरूरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...