Kullu Traveler Accident: ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, 4 की हो चुकी है मौत; 19 घायल; कुल 23 लोग थे सवार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बंजार के सोझा में शनिवार देर रात को हुए सड़क हादसे की परतें अब खुलने लगी हैं। ट्रैवलर बस की ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। एनएच-305 से टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से 19 घायल हैं, जबकि चार की मौत हो गई है। ट्रैवलर में कुल 23 सवार थे। 19 घायलों में से 13 का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। तीन घायलों को पीजीआई चंड़ीगढ़ और एक को मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया है।

हादसे में दिपाली पत्नी करण, हाउस नंबर 283/77 मंडी वाली गली नंबर छह, विष्णु गार्डन दिल्ली, सिमरन पत्नी रोहित मेहता निवासी हाउस नंबर 54, जय श्री बिहार, जिला कोटा, राजस्थान, अमित कुमार पुत्र हीरावन पंचवटी, आदर्श नगर, नॉर्थ वेस्ट, दिल्ली की मौत हो गई है। हादसे में चौथे मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे की बजह फ्रेल फेल होना रहा है।

जलोड़ी दर्रा से नीचे सोझा की ओर जब चालक सहित 23 पर्यटकों से भरी ट्रैवलर जब आ रही थी तो बीच में ब्रेक पैड गर्म हो गया था। इसके बाद टेंपो ट्रैवलर को सड़क के किनारे 15 मिनट के लिए खड़ा किया था। जब इसे स्टार्ट कर फिर चलाया गया तो यह आवाज के साथ अनियंत्रित हुई। हालांकि चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की थी।

ट्रिप कैप्टन दीनू सैफी के बोल

ट्रेलवर के चालक और ट्रिप कैप्टन दीनू सैफी ने भी इस बात को कबूल किया है। ट्रिप कैप्टन दीनू सैफी ने कहा कि ब्रेेक न लगने के कारण ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरी।

एसडीएम बंजार पंकज शर्मा के बोल 

एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इससे हादसे के असली कारणों का पता चल सकेगा। वहीं हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल के बोल 

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि हादसे में मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। वहीं एमएस डॉ हीरा लाल ने कहा कि कुल 17 घायल कुल्लू अस्पताल लाए थे, जिनमें तीन को पीजीआई, एक को नेरचौक रेफर किया गया है।

उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के बोल 

उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि शनिवार सांय बंजार सोझा के पास एक टेंपो ट्रेवलर दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। इस वाहन में चालक को मिलाकर कुल 23 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही बंजार से राहत एवं बचाव दल तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्यों में जुट गए थे। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया था जहां इनका उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि अभी तक छ घायलों को उपमंडलाधिकारी बंजार के माध्यम से पांच हज़ार प्रत्येक के हिसाब से कुल 30 हजार रुपए की राहत राशि प्रशासन की ओर से तुरन्त फ़ौरी राहत के तौर पर प्रदान की गई है तथा अन्य सभी घायलों को भी राहत राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी घायलों का उपचार में विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है।
उपायुक्त ने कहा कि इस दुखद घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। जिसमें से एक मृतका दीपाली के परिवार को 25 हज़ार की राहत राशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि दो शवों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की मोर्चरी के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही इनके परिजनों द्वारा इनके शवों की पहचान की पुष्टि की जाती है, इनके परिजनों को मृतकों के शव सौंपकर इन्हें राहत राशि प्रदान कर दी जाएगी।

 

हादसे में यह हुए हैं घायल

  • अभिनव मोदी 21, पुत्र सौरभ मोदी निवासी हाउस नंबर बी06, आईएचएम कुरूक्षेत्र, हरियाणा,
  • करण 35 पुत्र श्याम लाल, हाउस नंबर 283/77, मंडी वाली गली नंबर छह, विष्णु गार्डन दिल्ली,
  • कियान 05, पुत्र कर्ण, हाउस नंबर 283/77, मंडी वाली गली नंबर छह, विष्णु गार्डन दिल्ली,
  • मोहित 30, पुत्र स्व. जितेंद्र कौशल, हाउस नंबर 202, अल्ला मोहल्ला, टेक खंड ओखला, पेज 01, नई दिल्ली,
  • गिन्नी 03 पुत्री मोहित, हाउस नंबर 202, अल्ला मोहल्ला, टेक खंड ओखला, पेज 01, नई दिल्ली,
  • आदित्य नारायण 21 पुत्र रवि नारायण रावत, गांव पिकाधरातिया, ब्लॉक नरसिंहपुर, जिला कटक, उड़ीसा,
  • चालक लियाकत हुसैन 37, पुत्र मोहम्मद हुसैन, वाहदुन राजौरी, जम्मू-कश्मीर,
  • आंचल 25, पुत्री चंद्रा प्रकाश मितल, निवासी वार्ड नंबर छह, पुरोहित वाला ताड़ीवन, कराउली, राजस्थान,
  • मधुप कश्यप 23 पुत्र आशीष शर्मा निवासी हाउस नंबर 55, डॉक्टर कॉलोनी अजमेर रोड, जिला जयपुर, राजस्थान,
  • आयुषी शर्मा 26, पुत्री धर्मदेव शर्मा निवासी हाउस नंबर सी-14, कुमार गंज-01, फातिमा नगर पुणे, महाराष्ट्र,
  • रोहित मेहरा 25, पुत्र दुर्गा प्रसाद मेहरा निवासी हाउस नंबर एफ-54, जयश्री बिहार, तेकरा, जिला कोटा, राजस्थान,
  • फिजा 24, पुत्री फारूख निवासी वटोट सिकर, राजस्थान,
  • आर्य जैन 24, पुत्र राजेश जैन निवासी मलेरकोटला, पंजाब,
  • निकिता 27, पुत्री मोहित कौशल निवासी हाउस नंबर 202/ए, अल्ला मोहल्ला, टेक खंड ओखला, पेज 01, नई दिल्ली,
  • हरदीप सिंह 24, पुत्री अमृत पाल निवासी लखनऊ, उतर प्रदेश,
  • दीनू सैफी 26, पुत्र शरीफ अहमद निवासी मंडी धनोग, निचर कटरा, मजिस्द मौहल्ला, अमरोहा, उतर प्रदेश,
  • अनुराग 21, पुत्र अमृत लाल निवासी प्लॉट नंबर 11, नंदपुरी बी माहिला पंचायत, जयपुर, राजस्थान,
  • अरनव 24 साल,और शशि घायल हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...