नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने मार गिराए पाकिस्तान के दो घुसपैठिए

--Advertisement--

Image

जम्मू – ब्यूरो रिपोर्ट 

जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा इलाके में नियंत्रण रेखा पर सेना के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया।

रक्षा प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात लाम सेक्टर में सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। घुसपैठ वाले स्थान के सामान्य क्षेत्र की टोही जारी है।

उन्होंने बताया कि क्वाडकॉप्टर द्वारा सैन्य जांच स्कैन किया जा रहा है। स्कैन के दौरान घुसपैठियों के दो शव देखे गए हैं।

सेना ने गत रविवार को लाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप एक घुसपैठिए को उस समय हिरासत में ले लिया, जब घुसपैठ के दौरान वह सैनिकों की गोलीबारी में घायल हो गया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में 100 हैल्परों की भर्ती, 5 दिसंबर को होंगे साक्षात्कार

ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हैल्परों के 100 पदों...