ऊना पटाखा फैक्ट्री के लापरवाहों को भी मिलेगी सजा- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

ऊना जिला के औद्योगिक क्षेत्र बाथू टाहलीवाल में पटाखा फैक्ट्री में 22 फरवरी को हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए चिंता की बात यद्द है कि इतना सारा बारूद इस अवैध फैक्टरी में आया कैसे? यह घटना फैक्टरी मालिक की लापरवाही के कारण हुई, क्योंकि पटाखों के अंदर भरे जाने वाले विस्फोटक के रखरखाव हेतु कोई उपयुक्त प्रबंध नहीं था।

सरकार ने इसके बारे में मंडलायुक्त से सात दिनों में जांच रिपोर्ट तलब की है। इसमें जिसकी भी लापरवाही आएगी, सबके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि जिस तरह से जहरीली शराब के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है, वैसे ही इस केस में भी होगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी संजय कुंडू ने डीआईजी धर्मशाला सुमेदा द्विवेदी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। इस केस में विशेष अन्वेषण दल ने फैक्टरी के मैनेजर दीपक कुमार राणा को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के दो ठिकानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में पटाखे बारूद एवं पैकिंग सामग्री बरामद की है। पुलिस द्वारा एक लैपटाप और एक कार को भी कब्जा में लिया गया है।

इसके अलावा तीन टीमें संदिग्धों की सीडीआर लोकेशन के आधार पर उनकी गिरफ्तारी हेतु बाहरी क्षेत्रों में भेजी गई है, जो उनके ठिकानों पर लगातार रेड कर रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...