पुलवामा शहीद तिलक राज के घर को जोड़ने वाले रास्ते की खस्ता हालत

--Advertisement--

Image

शहीद के नाम से बने राजकीय माध्यमिक पाठशाला धेवा को जाने वाली सड़क के गड्ढे शहीद की शहादत को जख्म दे रहे हैं।

ज्वाली- अनिल छांगू 

 

विस क्षेत्र जवाली के अधीन जवाली-बन्देरू-घेली-धेवा संपर्क मार्ग की दयनीय हालत के चलते लोगों में प्रदेश सरकार सहित जवाली के विधायक के खिलाफ काफी रोष है। गांववासियों ने कहा कि इस मार्ग पर वाहन लेकर गुजरना तो दूर पैदल तक चलना काफी मुश्किल है। सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है तथा गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं तथा इनके कारण दोपहिया वाहन चालकों को तो वाहन से नीचे उतर कर गुजरना पड़ता है। मरीज को तो इस मार्ग से लेकर जाना तो काफी मुश्किल हो जाता है।

पुलवामा शहीद तिलक राज के घर को यही रास्ता जोड़ता है तथा जब तिलक राज पुलवामा में शहीद हुए थे तो उस समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, सांसद किशन कपूर सहित कई आला नेता शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे तो विभाग द्वारा रातों रात गड्ढों में मिट्टी डालकर अपनी नाकामी को छिपा दिया था और नेताओं ने भी बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन शहीद के नाम से बने राजकीय माध्यमिक पाठशाला धेवा को जाने वाली सड़क के गड्ढे शहीद की शहादत को जख्म दे रहे हैं।

विधायक अर्जुन सिंह ने भी मार्ग की सुध नहीं ली है। लोगों ने चेताया है कि अगर मार्ग की खस्ताहालत को दुरुस्त नहीं किया गया तो विस चुनाव का वहिष्कार किया जाएगा।

इस बारे में लोक निर्माण विभाग जवाली के एक्सईएन अरूण विशिष्ट ने कहा कि गर्मियों के सीजन में मार्ग को कोलतार डालकर दुरुस्त करवा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...