अटल टनल में एचआरटीसी बस ने किया ओवरटेक, 7500 रुपये जुर्माना

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य

अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) बस ने सुंरग के भीतर ओवरटेक कर दिया। हालांकि बस के आगे चल रहा ट्रक बस चालक को आगे निकलने का सिग्नल दे रहा था। इसके बाद भी बस चालक ने ओवरटेक कर दिया।

डबललेन रोहतांग टनल के भीतर वाहनों को ओवरटेक करना मना है। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। निगम की बस का वीडियो पीछे से जा रही एक गाड़ी में सवार  व्यक्ति ने बनाया है।

उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि अटल टनल के भीतर ओवरटेक करने पर एचआरटीसी पर 7500 रुपये का जुर्माना किया है। कहा कि टनल के भीतर ओवरटेक करना जोखिम भरा है। साथ ही इस पर कड़ा प्रतिबंध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...