गुप्‍त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस ने छह ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया युवक

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्‍कर बहुत सक्रिय हो गए हैं लेकिन पुलिस भी कम नहीं है। पुलिस नशा तस्‍करों की चाल को समझ कर इन पर नकेल कस रही है। जिला कुल्लू पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसा है।

कुल्लू, आदित्य

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्‍कर बहुत सक्रिय हो गए हैं, लेकिन पुलिस भी कम नहीं है। पुलिस नशा तस्‍करों की चाल को समझ कर इन पर नकेल कस रही है। जिला कुल्लू पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसा है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से छह ग्राम हेरोइन बरामद की है।

पुलिस ने नशे की खेप समेत उसे गिरफ्तार कर लिया है। 35 वर्षीय रिंकू उर्फ टिनकु राम जटेहड़ बिहाल कतराई का निवासी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हेरोइन की तस्करी हो रही है। इसी आधार पर पुलिस ने एक विशेष टीम रामशिला के पास नाके पर बिठाई थी। इसी दौरान शक के आधार पर एक युवक को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया नशा तस्करों को लेकर अभियान जारी है। आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद आज न्यायालय में पेश किया और रिमांड हासिल किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...