चंबा: पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आकर रावी नदी में गिरी कार

--Advertisement--

Image

जिला चंबा में एक बड़ा हादसा पेश आया है। चंबा भरमौर राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर गैहरा के समीप बैलोगी नामक स्थान पर आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से सीधे रावी नदी में गिर गई है।

चम्बा, भूषण गुरुंग

जिला चंबा में एक बड़ा हादसा पेश आया है। चंबा भरमौर राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर गैहरा के समीप बैलोगी नामक स्थान पर आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से सीधे रावी नदी में गिर गई है। पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में आकर कार सीधे रावी नदी में गिर गई।

गाड़ी में तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कार नंबर एचपी 01C 1323 अनियंत्रित होकर नदी में गिरी है। पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर व मलबा गिरने के कारण मार्ग पर आवाजाही भी बंद हो गई है। मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया है।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 57  वर्षीय कल्यानो पुत्र फरंगु निवासी गांव चुकरासा डाक घर व सब तहसील धरवाला ज़िला चंबा, 55 वर्षीय सुभद्रा देवी पत्‍नी कल्‍यानो और 28 वर्षीय तेज नाथ पुत्र कल्यानो नदी में बह गए हैं। तेज नाथ कार ड्राइव कर रहा था। पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गया है व नदी में बहे लोगों की तलाश की जा रही है। अभी कार का भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...