जयसिंहपुर में 102 वर्षीय बुजुर्ग स्‍वतंत्रता सेनानी को बहू ने पीटा, वीडियो वायरल होने पर हरकत में प्रशासन

--Advertisement--

Image

जयसिंहपुर , राजीव

रिश्तों को तार तार करने की एक घटना आज जयसिंहपुर उपमंडल के तहत मझेड़ा गांव में सामने आई है। गांव के एक 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी को उसकी बहू द्वारा जूतों और डंडे से पिटाई करने का वीडियो सामने आया है।

बुजुर्ग का एक बेटा अधिकारी है, जो शिमला में कार्यरत है वो भी पिता को पीटते हुए देख रहा है। वीडियो में बहू ससुर को जूत्‍ते से मारती हुई साफ दिख रही है, जबकि साथ बाले घर के लोग बुजुर्ग को अपने घर ले जाते हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम जयसिंहपुर पवन शर्मा व विधायक रविंद्र धीमान ने कड़ा संज्ञान लिया है।

एसडीएम पवन शर्मा ने बताया कि जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से उनके पास पहुंचा तो उन्होंने डीएसपी बैजनाथ से तुरंत फोन पर बात की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया ने बताया पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उधर जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने भी इस घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए एसडीएम जयसिंहपुर व डीएसपी बैजनाथ को इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। विधायक ने कहा एक तो बुजुर्ग और स्वतंत्रता सेनानी से इस तरह का व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। चाहे इस तरह का व्यवहार करने वाले उनके घर के सदस्य ही क्यों न हों।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...