ट्रैक पर बच्चा, सामने से ट्रेन, नेत्रहीन मां बेबस, जी हां यही है वायरल वीडियो का वह असली हीरो

--Advertisement--

Image

मुंबई

कई बार किसी आंखों देखी चीज पर भी यकीन नहीं होता, हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। रेलवे प्लेटफार्म पर मां अपने छोटे से बच्चे के साथ हाथ पकड़ कर जा रही है। अचानक बच्चे का हाथ मां के हाथ से छूटता है और वह जाकर ट्रैक पर गिर जाता है। मां चिल्लाती है उसका बच्चा ट्रैक पर नीचे से चिल्लाता है और कुछ मीटर की दूरी पर सामने से आ रही ट्रेन।

यह कोई फिल्मी सीन नहीं

मां और बेटे के बीच कुछ गज की दूरी थी लेकिन मां अपना हाथ उसको खींचने के लिए क्यों नहीं बढ़ा पा रही है। ऐसे लगता है कि मां कोई गलती कर रही है लेकिन किसी को नहीं पता था कि बच्चे की मां को दिखाई नहीं देता वो बस चीख रही थी।

बच्चे के सामने मौत खड़ी थी, ट्रेन कुछ मीटर की दूरी पर थी। तभी तेज दौड़ लगाता एक शख्स आता है और अपनी जान की परवाह किए बगैर बच्चे को बचा लेता है।

यह कोई फिल्मी सीन नहीं था बल्कि हकीकत है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। महाराष्ट्र की इस घटना को देखकर हर कोई इस बहादुर रेल कर्मचारी की तारीफ कर रहा है।

करे भी क्यों नहीं क्योंकि मयूर शेलके नाम के इस शख्स ने काम ही ऐसा किया है। मयूर शेलके का वीडियो जो भी देख रहा है उसको तो एक बार यकीन ही नहीं हो रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...