महिला कि किडनी डायलिसिस करवाने के लिए हर संभव मदद करेगी कार सेवा दल संस्था

--Advertisement--

Image

कुल्लू, मनदीप सिंह

भेखली,कोठी सारी बिस्तोरी गांव के गुड्डू राम की पत्नी गीता देवी पिछले 6 महीने से किडनी की समस्या से जूझ रही है और डॉक्टर द्वारा इन्हें डायलिसिस करवाने के लिए कहा गया है । गुड्डू राम ने बताया कि हफ्ते में दो बार डायलिसिस करवा कर आर्थिक जमा पूंजी खत्म हो गई है।

गुड्डू राम खेती , मजदूरी करके अपना परिवार को पालता है। इन पहाड़ी इलाकों में पानी की भी समस्या है। जिस वजह से खेती मैं भी कोई खास फसल पैदा नहीं होती। आर्थिक रूप से कमजोर गुड्डू राम ने बताया कि हर महीने अपनी पत्नी की दवा के लिए ₹5से₹6 हज़ार खर्च आता है। कई बार तो कुछ दवाइयां काम पैसों के अभाव के कारण खरीद नहीं पाते है।

बसतोरी गांव के प्रधान द्वारा इस परिवार की जानकारी कार सेवादल संस्था को लिखित रूप में दी गई । संस्था द्वारा अपने स्तर पर भी जांच पड़ताल की गई । डॉक्टर द्वारा परामर्श के पश्चात कार सेवादल संस्था द्वारा गुड्डू राम की पत्नी गीता देवी को हर माह दवाइयों में मदद करने का निर्णय लिया गया। दवाइयों की पहली किस्त इन्हें आज संस्था द्वारा दे दी गई। और आश्वासन दिलाया गया कि संस्था द्वारा आगे भी मदद की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...