लोगों की सुरक्षा अब राम भरोसे – कुलदीप सिंह राठौर

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि सरकार की कानून व्यवस्था पर कोई पकड़ नही रह गई है।उन्होंने कहा है कि प्रदेश में आय दिनों हत्या व चोरियों की वारदात होना एक आम बात सी हो गई है।लोगों की सुरक्षा अब राम भरोसे ही रह गई है।
राठौर ने ऊना में एक लड़की की हत्या और कांगड़ा में एक टैक्सी ड्राईवर की हत्या, गाड़ी में जली हुई लाश मिलने पर दुख प्रकट करते हुए कहा है कि सरकार को ऐसे मामलों पर कड़ाई से काम करने की बहुत ही आवश्यकता है।उन्होंने कहा है कि ऐसी ही एक बारदात पिछले दिनों नालागढ़ के बद्दी में भी हुई थी जहां एक महिला की सिर कटी लाश सड़क किनारे मिली थी।
राठौर ने सरकार से मांग की है कि उन्हें प्रदेश के उन सभी जिलों में जो पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड, जम्मूकश्मीर के साथ लगते है उन सीमाओं पर कड़ी चौकसी बरती जानी चाहिए।उन्होंने कहा है कि हत्या व अन्य गंभीर अपराधों के लिए त्वरित कार्यवाही की जानी चाहिए जिससे अपराधियों के मन मे अपराधों के प्रति डर व भय पैदा हो सकें।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...