जोगिंद्रनगर में 484 ग्राम चरस के साथ कांगड़ा के 3 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

जोगिंद्रनगर (ब्यूरो): पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी प्रणव चौहान की अगुवाई में चरस बरामदगी के 2 मामले दर्ज हुए हैं। पहले मामले में जब पुलिस यातायात चैकिंग के लिए कंधार-घटासनी-झटिंगरी सड़क पर मौजूद थी तो हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस में सवार अमित कुमार पुत्र कृष्ण कुमार व अभय पुत्र साहिब सिंह निवासी गांव घांग वायरो डाकघर बगली तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के कब्जे से 199 ग्राम चरस बरामद हुई। दूसरे मामले में पुलिस जब यातायात चैकिंग के लिए थाडीधार में मौजूद थी तो दर्शन लाल पुत्र जय करण निवासी गांव व डाकघर जिया तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा के कब्जे से 285 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...