IND vs PAK: टी-20 विश्व कप की ‘सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरी’, आखिरी लाहौर के टेबल पर क्या हुआ?

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

टी-20 वल्र्ड कप 2026 की सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरी लाहौर के एक टेबल से लिखी गई है। यह स्टोरी कोई और नहीं, बल्कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की है, जिसे आईसीसी ने लाहौर के टेबल से लिखा है। पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने के लिए तीन शर्तें रख दी थीं, लेकिन आईसीसी ने उन शर्तों को ठुकरा दिया और बीच का रास्ता निकाला।

बैठक में क्या हुआ, यह तो पता नहीं चल पाया, लेकिन जो परिणाम आए वह क्रिकेट प्रेमियों को खुश करने वाले थे। हालांकि पाकिस्तान ने पहले ही 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच के लिए बॉयकाट कर दिया था। फिर उसने तीन शर्तें रख दीं। आईसीसी ने कोई शर्त नहीं मानी और फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टीम को भारत के साथ खेलने की इजाजत दे दी।

अब पाकिस्तान की हां के पीछे कोई मजबूरी है या बाहरी दबाव। भारत के साथ तो उसे खेलना ही पड़ेगा।इसी बीच बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के हिस्सा लेने से जुड़े मसलों को सुलझाने में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की भूमिका की सराहना करते हुए इसे एक बड़ी कामयाबी और सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए फायदे का सौदा बताया।

लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ आईसीसी के प्रतिनिधियों की बातचीत के नतीजे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्ला ने कहा कि क्रिकेट के खेल को प्राथमिकता देकर एक दोस्ताना हल निकाल लिया गया है।

शुक्ला ने कहा कि मैं आईसीसी के प्रतिनिधियों द्वारा शुरू की गई बातचीत का नतीजा देखकर बहुत खुश हूं, जो लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात करने गए थे। यह एक अच्छा हल है, एक दोस्ताना हल है, जो क्रिकेट को प्राथमिकता और खेल को अहमियत देने के लिए निकाला गया है।

उन्होंने पहल करने और सभी पार्टियों को कामयाबी से बातचीत की टेबल पर लाने के लिए आईसीसी की तारीफ करते हुए कहा कि यह पहल करने, इस मुद्दे को सुलझाने और क्रिकेट को फिर से सबसे आगे लाने के लिए आईसीसी को बहुत-बहुत बधाई। यह एक बड़ी कामयाबी है।

उन्होंने कहा यह हम सभी के लिए अच्छी खबर है, और 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के साथ होने वाले मैच में पाकिस्तान खेलेगा। यह विश्व कप भी एक बड़ी सक्सेस स्टोरी होगी। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान बांग्लादेश की चिंताओं पर भी ध्यान दिया गया था और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड नतीजे से खुश था।

उन्होंने कहा कि जहां तक इस बातचीत का सवाल है, बंगलादेश की भावनाओं को भी शांत किया गया है, और उनके बोर्ड को कुछ राहत मिली है। वे भी खुश हैं और असल में, उन्होंने आईसीसी की कोशिशों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मैच होगा और विश्व कप एक सफल टूर्नामेंट होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...