पोते की बरात से एक दिन पहले उठी दादा की अर्थी, मातम में बदली शादी की खुशियां

--Advertisement--

पोते की बरात से एक दिन पहले दादा का निधन, बद्दी में 82 वर्षीय मदन लाल को पड़ा दिल का दौरा, शादी की खुशियां पलभर में बदल गईं मातम में 

हिमखबर डेस्क

कहते हैं विधि के विधान के आगे किसी की नहीं चलती। जीवन और मृत्यु ईश्वर के हाथ में है। ऐसा ही एक हृदयविदारक दृश्य नगर निगम बद्दी के वार्ड नंबर दो में देखने को मिला, जहां पोते की बरात निकलने से एक दिन पहले दादा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। महाराणा प्रताप नगर बद्दी में नीलम कुमार उर्फ नीलू के पुत्र सागर की शादी जिला ऊना में तय थी।

मंगलवार को बरात जानी थी, जिसके लिए घर और गली को रोशनी व फूलों से सजाया गया था। टेंट, सजावट और अन्य तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। गांव में खुशी का माहौल था, लेकिन रविवार रात 11 बजे नीलम कुमार के पिता 82 वर्षीय मदन लाल को दिल का दौरा पड़ा। स्वजन तत्काल उन्हें पीजीआइ लेकर गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।

उन्हें ब्रेन हैमरेज की समस्या थी। वह दुकान चलाते थे। इस दुखद घटना ने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। एक माह से चल रही विवाह की तैयारियां शोक में बदल गईं। इस घटना से न केवल परिवार, बल्कि पूरा बद्दी शहर गमगीन हो गया।

नीलम कुमार बद्दी के प्रसिद्ध हेयर ड्रेसर हैं और मिलनसार स्वभाव के कारण शहर में उनकी अच्छी पहचान है। घर में जहां शहनाइयां बजनी थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है। वह अपने पीछे दो लड़के, दो लड़कियां व पांच पोते-पोतियां छोड़ गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...