हिमाचल: पति ने पहले गला घोंटकर की हत्या, फिर कैंची से रेत दिया था पत्नी का गला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुठाड़ में नवविवाहिता सुमन की हत्या मामले की गुत्थी सुलझ गई है। इसमें पति की ओर से ही हत्या का खुलासा हुआ है। आरोपी पति ने पहले गला घोंट कर हत्या की। इसके बाद कैंची से गला रेत दिया। हत्या मामले को दबाने और इसे आत्महत्या बताने के लिए आरोपी के भाई और भतीजी ने भी उसका साथ दिया।

पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी चतर सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे पुलिस ने रिमांड लेकर गहनता से पूछताछ की। बीते 2 फरवरी को महिला के शव आईजीएमसी शिमला से पोस्टमार्टम हुआ था। इसकी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला की  हत्या पहले गला दबाकर की गई।

इसके बाद उसके गले और शरीर पर धारदार हथियार से कई बार चार किए गए। सुमन और चतर सिंह का 23 नवंबर, 2025 को विवाह हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती थी। इसी दौरान सुमन करीब 10 से 15 दिनों के लिए मायके चली गई थी। इस कारण चतर सिंह उससे नाराज था।

31 जनवरी को इसी विषय को  लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस बीच चतर सिंह आपा खो बैठा और गुस्से में आकर सुमन का गला दबा दिया। कुछ देर बाद सुमन बेहोश होकर नीचे गिर गई। वह काफी देर तक ऊपर नहीं उठी, जब आरोपी चतर सिंह ने उसे चेक किया तो सुमन की मौत हो गई थी।

सुमन की इस तरह हुई मौत से घबराकर उसने अपने को बचाने के लिए भाई नरेंद्र सिंह और भतीजी निकिता के साथ मिलकर योजना बनाई। चतर सिंह ने कैंची से सुमन के गले पर वार किए। इसके बाद खुद को भी माथे, गले पर चाकू से खरोंचें लगा दीं। यही नहीं उसने भतीजी निकिता के गाल पर भी चाकू से कट लगाया।

इसके बाद मायके वालों को फोन कर बताया कि सुमन ने उन पर चाकू से हमला किया है और खुद को कमरे में बंद कर दिया है। इस पर सुमन के पिता ने कहा कि दरवाजा तोड़ दो और उसे बचा लो। इसके बाद उन्होंने कमरे के दरवाजे को तोड़े जाने का डोंग रचा ताकि इन पर किसी को भी कोई शक न हो। पुलिस की ओर से की गई जांच के दौरान पाया गया कि दरवाजा तोड़ने में कोई भी संघर्ष के सबूत नाहीं मिले।

एसएसपी सोलन गौरव सिंह के बोल

पति ने गला घोंटकर पहले हत्या की। इसके बाद कैंची से गला रेत दिया। पति ने अपने भाई और भतीजी के साथ हत्या को आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया। पुलिस ने दो और आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक निर्माण विभाग के सर्किट और रेस्ट हाउस का किराया बढ़ा, यहां जानिए संशोधित दरें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सर्किट हाउस व रेस्ट...

हादसा या कुछ और? किराए के कमरे में मिला युवक का जला हुआ शव, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चौपाल क्षेत्र...

चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, होटल के कमरे से चला रहे थे नशे का अवैध धंधा

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने दो युवकों...